43 साल के जोमैटो बॉय ने किया 19 साल की लड़की को किया KISS, पूरा मामला सुनकर पकड़ लेंगे सिर
43साल के जोमैटो बॉय ने किया 19 साल की लड़की को किया KISS, पूरा मामला सुनकर पकड़ लेंगे सिर
महाराष्ट्र के पुणे से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ 43 साल के जोमैटो डिलीवरी बॉय पर 19 साल की लड़की को जबरन किस करने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित लड़की की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है इस मामले में आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया। सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला येवलेवाड़ी इलाके की नामित सोसायटी का है। यहाँ पीड़ित लड़की इंजीनियरिंग की छात्रा है। बताया जा रहा है वह कोंढवा के एक कॉलेज में पढ़ती है। वहीँ लड़की ने अपनी शिकायत में यह बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 9:30 पर जौमेटो से खाना ऑर्डर किया था।

कुछ समय बाद डिलीवरी बॉय खाना लेकर उसके कमरे तक पहुंचा। उसने लड़की से कहा कि उसे प्यास लगी है और पीने के लिए पानी चाहिए। वहीँ लड़की ने आगे बताया कि जब वह पानी लेकर आई तो डिलीवरी बॉय उससे उसके घरवालों के बारे में पूछने लगा। लड़की ने उसे बताया कि वह फ्लैट में अपनी दो दोस्तों के साथ रहती है, जो कि इस समय अपने घर गई हैं। वहीँ लड़की की यह सुनकर डिलीवरी बॉय ने लड़की से दोबारा पानी मांगा। इस मामले में लड़की का कहना है कि उसे यह अजीब लगा। हालाँकि इसके बाद लड़की जब पानी लाने के लिए मुड़ी तो जोमैटो बॉय ने उसे पीछे से पकड़ लिया और गाल पर दो बार किस किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो वह वहां से चला गया।
केवल यही नहीं बल्कि आरोपी ने जाते समय उससे कहा कि ‘मैं तुम्हारे अंकल जैसा हूं। अगर किसी तरह की मदद की जरूरत पड़े तो बता देना।’ केवल यही नहीं बल्कि अपार्टमेंट से जाने के बाद डिलीवरी बॉय ने लड़की के व्हाट्सऐप नंबर पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए। जी हाँ और इससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करा दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है।
Read Also This
- High Court Peon Vacancy: हाईकोर्ट में चपरासी के 1510 पदों पर बंपर भर्ती
- CG Peon Lekhpal Bharti : मंत्रालय विभाग में लेखपाल पदों पर सरकारी नौकरी की भर्ती
- CG PSC Lecture Jobs : चिकित्सा शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी भर्ती
- Revenue Department Jobs: राजस्व और भूमि सुधार विभाग में 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती
- Peon Chowkidar Bharti : शासकीय विभाग में निकली बंपर भर्ती जल्द करें आवेदन
- SAIL Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- Indian Oil Vacancy : इंडियन आयल में निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- CG MGNREGA BHARTI 2023 : जिला पंचायत मनरेगा विभाग में निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- CG Food Inspector Bharti 2023 : छत्तीसगढ़ में फूड इंस्पेक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई, यहां जानें आवेदन
- Hospital Staff Recruitment : स्टाफ नर्स की 1974 पदों पर निकली सरकारी नौकरी भर्ती