कलर्स के रिएलिटी शो बिग बॉस के घर में खूब लड़ाईयां हो रही हैं। घर के प्रतिभागी एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के घर की सदस्य निक्की तंबोली की किसी से ज्यादा नहीं बनती। बिग बॉस के घर में निक्की तंबोली का टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक से खूब झगड़ा हो चुका है। हालांकि निक्की तंबोली अपनी टास्क में शिद्दत से परफॉर्म करती हैं। निक्की तंबोली बिग बॉस के घर में आने से पहले साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। ‘कंचना 3’ में लोगों ने निक्की के काम को पसंद किया और इसके बाद से निक्की तंबोली खूब चर्चा में हैं।
औरंगाबाद में पली-बढ़ीं निक्की
निक्की तंबोली महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने औरंगाबाद से अपनी स्कूलिंग की। इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी निक्की तंबोली ने औरंगाबाद से ही की। फिर निक्की तंबोली ने मॉडलिंग में हाथ आजमाया पर उन्हें पहचान साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से मिली।
साउथ की फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
निक्की तंबोली ने साउथ की कंचना-3, चिकती गदिलो चित्रकोट्टु और थिप्पारा मीसम जैसी फिल्मों में काम किया। ‘कंचना 3’ की कामयाबी के बाद निक्की तंबोली चर्चा में आ गई। इसके अलावा निक्की तंबोली टीवी कमर्शियल में भी काम कर चुकी हैं।
निक्की तंबोली की मुंबई के मशहूर डीजे रोहित के साथ अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं। निक्की और रोहित को कई बार एक साथ भी देखा गया है।
जानवरों से बहुत है प्यार
बिग बॉस के घर के सदस्य निक्की तंबोली को जानवरों से बहुत प्यार है। निक्की तंबोली अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर जानवरों के साथ फोटो डालती रहती हैं । निक्की तंबोली ने कुछ महीने पहले अपने इंस्टाग्राम पर डॉल्फिन की किस करते हुए भी फोटो डाला था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था।
बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ के साथ क्या था लैप डांस
बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में घर की सीनियर सदस्य हिना खान और गौहर ने उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला को खुश करने का टास्क दिया था। इसके बाद निक्की तंबोली ने बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लैप डांस किया था। इस सीज़न जब सीनियर्स ने बिग बॉस के घर को अलविदा कहा तो निक्की तंबोली फूट-फूटकर रोने लगी थी। निक्की तंबोली सिद्धार्थ की टीम में थी और बिग बॉस के इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला ने उनका खूब सपोर्ट किया था।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। में रुचि है तो